फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former chairman of Jammu and Kashmir Cooperative Bank Mohammad shafi dar arrested

223 करोड़ रुपये के कर्ज धोखाधड़ी का मामला, जम्मू-कश्मीर कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2020 12:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Former chairman of Jammu and Kashmir Cooperative Bank Mohammad shafi dar arrested
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
एंटी करप्शन ब्यूरो ने 223 करोड़ रूपये बैंक कर्ज की धोखाधड़ी मामले में जम्मू-कश्मीर स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद शफी डार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को डार के खिलाफ एसीबी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने झेलम कोऑपरेटिव हाउसिंग कॉलोनी के नाम पर हिलाल अहमद मीर को 223 करोड़ का कर्ज देने में नियमों का उल्लंघन किया है। मामले में डार की भी संलिप्तता है।
विज्ञापन


श्रीनगर में बनने वाली हाउसिंग कॉलोनी के लिए कोऑपरेटिव सोसायटी के सचिव से कर्ज देने की सिफारिश डार ने ही की थी। कॉलोनी के कोऑपरेटिव सोसायटी में पंजीकरण नहीं होने के बावजूद बिना किसी औपचारिकता के उसके लिए कर्ज जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलोनी बनाने वाले हिलाल ने डार के साथ मिलकर साजिश रची और धोखे से कर्ज ले लिया। शिकायत मिलने पर एसीबी ने डार के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद एसीबी ने डार को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया। उनके नहीं पहुंचने पर एसीबी ने मंगलवार को लुकआउट नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी ने 223 करोड़ रुपये में से 183 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। 14 मई को हिलाल को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार लुकआउट नोटिस जारी होने पर डार ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि एसीबी का कहना है कि उन्हें कश्मीर में एक जगह से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed