फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five killed in road accident in kargil

कारगिलः नदी में गिरी स्कार्पियो, सात मरे

Sat, 19 Jul 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 19 Jul 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
five killed in road accident in kargil

लद्दाख संभाग के कारगिल जिले में एक वाहन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग नदीं में बह गए थे। जिन्हें सुरक्षाबलों ने खोज निकाला।

विज्ञापन


वाहन में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से पांच के शव शुक्रवार शाम तक बरामद हो गए थे, बाकी के दो लोगों के शव को पुलिस ने बाद में नदी से निकाला। कल घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार और अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जंस्कार से कारगिल की ओर जा रही स्कार्पियो (पीबी65टी) पानीकार-टंगोल इलाके में सुरु नदी में गिर गई। क्षेत्र वीरान होने के कारण पुलिस को हादसे की जानकारी देर से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लोगों के शव पु‌लिस ने खोजे

five killed in road accident in kargil

कारगिल के पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही शवों को तलाशने का काम शुरू कर दिया गया था। इसमें स्थानीय लोग पुलिस की मदद ली गई थी।

वाहन में चालक समेत सात लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। एक शव मौके से नो किलोमीटर दूर से मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक केवल वाहन चालक तुनदप दोरजे निवासी जंस्कार की पहचान हो सकी है।

अन्य शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस बीच इसी जिले के चांगला इलाके में एक ट्रक (जेके10-2073) के खाई में गिरने से चालक बोधखरबू निवासी रिचन नागमेल की मौके पर ही मौत हो गई।

उमर ने जताया अफसोस

five killed in road accident in kargil

कारगिल जिले में सड़क हादसे में हुई मौतों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफसोस जताया है। जारी बयान में उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की है।

राज्य मंत्री फिरोज खान ने भी हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री से भी पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed