{"_id":"574950684f1c1ba22c6935b4","slug":"fire-due-to-short-circuit-in-main-city-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: आधी रात लगी बाजार में आग, छह दुकानें जलकर खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी: आधी रात लगी बाजार में आग, छह दुकानें जलकर खाक
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sat, 28 May 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के राजोरी में शुक्रवार रात लगभग एक बजे मुख्य बाजार में कई दुकानों में आग लग गई। इस हादसे में लगभग छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं हैं। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अग्निकांड नें दो कपड़े की दुकाने, दो फल और सब्जी की दुकानें और एक ड्यूक शोरूम जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों की चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आधी रात अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानों के आस-पास के लोग अपने घरों को छोड़ कर सड़कों पर आ गए। हादसे में नुकसान का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और राजस्व विभाग के लोग नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन