फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   father son killed in land dispute

जमीनी विवाद में की थी पिता-पुत्र की नृशंस हत्या

Sun, 28 Jun 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 28 Jun 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
father son killed in land dispute

पंचैरी के सदोता पंचायत में डबल मर्डर केस में जमीनी विवाद की आशंका आखिर सही साबित हुई है। लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद में ही पिता-पुत्र की नृशंस हत्या की गई थी। पुलिस ने जब 14 लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो काका राम और खेम राम ने अपना जुर्म कबूल कर ही लिया। यह जानकारी रविवार को एसएसपी उधमपुर मो. सुलेमान चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में दी। एसएसपी ने बताया कि 23 जून को पुलिस को सराजदीन और बीनिया की हत्या की सूचना मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने शुरुआत जांच कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 24 जून को पुलिस ने एएसपी मोहन लाल के नेतृत्व में सिट का गठन किया। इसमें एसएचओ पंचैरी संजय अबरोल, इंस्पेक्टर आशिक हुसैन, एएसआई सुखदेव सिंह को रखा गया। सिट ने चार दिन बदोता पंचायत में रहकर मामले की जांच की और 14 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। इनसे दिन रात सख्ती के साथ पूछताछ की।
विज्ञापन


आखिरकार काका राम निवासी सदोता मोहड़ा माड़ी, खेम राज निवासी बसनोत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। खेम राज ठेकेदार है। वह काका राम के घर में किराए पर रह रहा था। काका राम ने बताया कि 30 वर्ष पहले उसके पिता नेक राम ने जमीन सराजदीन को बेची थी, लेकिन इससे वह खुश नहीं था। इसको लेकर लगातार सराजदीन के साथ विवाद चल रहा था। मामला अदालत में भी पहुंच चुका था। कुछ दिन पहले पंचायत में एक सहमति बनी कि सराजदीन काका राम को 20 जून 2015 को 70 हजार रुपये देगा और फिर काका राम जमीन को लेकर विवाद नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जून को सराजनदीन आरएस पुरा से गांव में पहुंचा, लेकिन उसने तय की गई रकम नहीं दी। इस पर काका राम आपा खो बैठा और उसने खेम राज के साथ मिल कर 22 जून की रात को घर के बाहर एक चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र की कुल्हाड़ियों से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम ने मौके से कई तरह के सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की दोनों कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया अभी पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed