{"_id":"0951fcc1809572037cf931a63aa55d32","slug":"electric-line-fall-on-student-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार गिरने से छात्र की मौत, लाइनमैन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का तार गिरने से छात्र की मौत, लाइनमैन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने जा रहे 11वीं के छात्र की बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। छात्र रामबन हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था। हादसे के बाद लाइन को दुरुस्त करने के प्रयास में लाइनमैन भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
रामबन के थैलपी गांव में रहने वाले छात्र रजत सिंह पुत्र जसवंत सिंह को जिला पुलिस लाइन चंद्रकोट में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में हिस्सा लेना था। शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब वह अपने घर से निकला। गांव से कुछ ही दूर निकलने पर उस पर हाईटेंशन तार गिर गया।
विज्ञापन
उच्च क्षमता की इस लाइन के तार बेहद जर्जर हो गए थे। करंट की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त थैलपी गांव में ही रहने वाला लाइनमैन वहां से गुजर रहा था। तार टूटने पर वह लाइन को डिसकनेक्ट करने लगा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस थाना रामबन में बच्चे की मौत का मामला दर्ज किया गया है।