{"_id":"ee42b0a420aea8ebb222327b4be9e653","slug":"drunk-guys-comment-on-foreign-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला पर कमेंट किया और हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी महिला पर कमेंट किया और हुई मारपीट
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में एक विदेशी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक युवक ने विदेशी महिला के साथ आए उसके देवर को कार से टक्कर मारी।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है, जबकि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक युवक से विवाह करने वाली विदेशी महिला इन दिनों जम्मू आई हुई है। महिला अपने देवर के साथ रविवार की रात प्रेस क्लब पहुंची।
विज्ञापन
इसी दौरान रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पी रहे एक युवक ने विदेशी महिला पर कुछ कमेंट किए। महिला के देवर ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इसके बाद युवक अपनी भाभी को लेकर क्लब से बाहर आ गया। पुलिस के अनुसार आरोपी भी उसके पीछे निकला और क्लब के बाहर उसने अपनी कार से युवक को टक्कर मारी।
युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे लोगों ने उठाकर जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पाकर युवक के परिवार वाले पहुंचे और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लुधियाना ले गए।
बताया जाता है कि युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रात को ही आरपीसी की धारा 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को विदेशी महिला के बयान लिए गए।
प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी जोरावर सिंह के अनुसार युवक अपने गेस्ट के साथ क्लब आया था। दूसरा युवक भी रेस्टोरेंट में था। क्लब से बाहर निकलने के बाद दुर्भाग्यवश उनमें झड़प हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। चूंकि मामला प्रेस क्लब की प्रतिष्ठा के साथ जुड़ा है। यदि इस मामले में शिकायत क्लब के पास आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।