{"_id":"5a219de04f1c1b95188b76b9","slug":"cyber-crime-incident-increasing-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में बढ़ रही हैं साइबर क्राइम की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्य में बढ़ रही हैं साइबर क्राइम की घटना
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। जागरूक करने के बावजूद लोग इसके शिकार हो रहे हैं। कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें धोखे से बैंक खातों से पैसे निकाल लिए गए हों। खासतौर पर महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से देखा गया है कि बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड का पिन पूछकर कर ठगा जा रहा है। लोगों से उनकी जानकारी लेकर उन्हेें ठगा जा रहा है। पहले मोबाइल पर इनाम देने की जानकारी देकर महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाती थीं, अब मोबाइल पर संदेश के जरिए नया ट्रेंड शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मोबाइल पर विदेशियों के नाम से संदेश आ रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि उन्हें अपने परिवार में हाउस कीपर के लिए मेल या फीमेल मैनेजर की आवश्यकता है। ऐसा कहकर जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और पुलिस की ओर से कई बार लोगों के जागरूक किया गया है कि किसी को भी एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें। बावजूद इसके लोग जानकारी दे देते हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोगों को समझाने के बाद भी लोग नहीं समझते।