{"_id":"57a0327e4f1c1bc3762b8adf","slug":"continue-to-look-for-the-missing-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता वकील को ढूंढने के लिए सिट का गठन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता वकील को ढूंढने के लिए सिट का गठन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा के जगती से लापता हुए हाईकोर्ट के सीनियर वकील एवं सरपंच रमन वजीर का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं लगा। करीब 100 पुलिस कर्मियों की टीम ने डाग स्क्वायड के साथ घटनास्थल के आसपास का एक किलोमीटर खंगाला, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
उनकी तलाश के लिए पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। वहीं पुलिस ने सोमवार को दस बिंदुओं को लेकर जांच की। लेकिन इन तमाम बिंदुओं के सुलझ जाने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई। दरअसल, जिस पहलू को भी शक की नजर के साथ देखा गया, वो सुलझा हुआ पहलू नजर आया। इससे उनकी तलाश मुश्किल हो गई है।
एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता ने बताया कि एसडीपीओ नगरोटा, एसएचओ नगरोटा, एक सब इंस्पेक्टर और कुछ हवलदार वाली सिट का गठन किया है। खुद एसपी रूरल अरुण कुमार क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। पुलिस वकील से जुड़े हर शख्स से बातचीत कर चुकी है। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा। गुप्ता का कहना है कि वकील के घर की सीसीटीवी फुटेज देखी गई।
विज्ञापन
वह अंतिम बार अपने लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आए हैं। सुबह 9 बजे वह घर से निकले हैं। उनका नौकर साथ था और वह सामान लेकर वापस लौट गया, जबकि वह खुद जिप्सी लेकर काम से बाहर गए। जब उनकी जिप्सी सड़क किनारे देखी गई तो चाबी बीच थी और मोबाइल एवं टैब जिप्सी के बीच था।