फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cattle rustler active as highway reopened

हाईवे खुलते ही सक्रिय हुए तस्कर

Sun, 12 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
cattle rustler active as highway reopened

पिछले एक महीने से खामोश बैठे पशु तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, एक महीने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे अधिकतर बंद ही रहा है। इसकी वजह से तस्कर कहीं जा नहीं पा रहे थे। पिछले दो-तीन दिन से मौसम साफ रहने पर यातायात बहाल हुआ है। ऐसे में तैयारी में बैठे तस्करों ने भी अपना काम शुरू कर दिया। शनिवार को जम्मू जिले में ही एक साथ पशु तस्करी के पांच मामले सामने आए।

विज्ञापन


इसमें पशु तस्करों ने बिश्नाह में पुलिस पर हमला भी बोल दिया। जानकारी के अनुसार मुगल रोड के बंद होने के बाद तस्करों के लिए एकमात्र रूट जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग ही था, जो पिछले एक महीने से बंद ही चल रहा है। हाईवे खुलते ही तस्करों ने तस्करी की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू और आसपास के जिलों में सौ से अधिक पशु तस्कर हजारों पशुओं की तस्करी करने के लिए तैयार बैठे हुए हैं। तस्करों के पास हथियार भी हैं। शनिवार को तस्करों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। पिछले साल राजोरी के थन्नामंडी में भी करीब 50 तस्करों ने एक साथ तस्करी करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस पर हल्ला बोला गया और जमकर पत्थरबाजी हुई। शनिवार को फिर से बिश्नाह में तस्करी करते पकड़े जाने पर तस्करों ने पुलिस पर हमला बोला। मीरां साहिब में तस्करों ने पकड़े जाने पर हमला बोला। कुछ दिन पहले तस्करों ने नगरोटा में पुलिस पर हमला बोला। तस्कर पकड़े जाने पर पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं, जो पुलिस के लिए चिंता बनती जा रही है।


डीआईजी शकील बेग का कहना है कि हर दस किलोमीटर के अंतराल पर पुलिस का नाका लगाया गया है। कोई भी पशु तस्करी करते निकलेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। रही बात तस्करों के पुलिस पर हमला बोलने की तो तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed