फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Businessman shot himself

कारोबारी ने खुद को मारी गोली

Wed, 06 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot himself
प्रतीकात्मक तस्वीर
सैनिक कालोनी इलाके में अंसल ग्रेस फ्लैट में रहने वाले एक कारोबारी ने खुद को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार ली। बायें हाथ से कारोबारी ने सिर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी, जो सिर के आर-पार हो गई।
विज्ञापन


धमाका होने के बाद फ्लैट में रहने वाले अन्य लोग आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे हुए थे। बताया जाता है कि घटना के वक्त कारोबारी का परिवार घर पर नहीं था। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


कारोबारी की पहचान सत्यम मगोत्रा के रूप में हुई है। उनके परिवार में दो बेटियां और पत्नी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के जरूरी नमूने उठाए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि गोली मारने का कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक को अस्पताल लाने के बाद सिटी स्कैन कराया गया। इसमें साफ दिख रहा था कि गोली एक कान के ऊपरी हिस्से में चलाई और दूसरी तरफ से बाहर निकल गई। सिर में दो छेद साफ नजर आ रहे थे।


हालांकि घायल कारोबारी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पाकर उनकी पत्नी और बेटियां भी अपने रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचीं। सैनिक कालोनी के चौकी प्रभारी संदीप चाढ़क का कहना है कि पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है। गोली मारने के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed