फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   burglars robbed 1.10 lakhs in jammu

युवती को भगाने के प्रयास में 1.10 लाख रुपये ले उड़े

Sun, 30 Nov 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 30 Nov 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
burglars robbed 1.10 lakhs in jammu

झज्झर कोटली थाना अंतर्गत मनवाल इलाके के सुईंसर में कुछ लोगों ने युवती को जबरन भगाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह से बीच-बचाव करके आरोपियों को खदेड़ दिया गया, लेकिन जाते-जाते आरोपी घर में रखे 1.10 लाख रुपये साथ ले गए।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जटवाल, सांबा के रहने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक मनवाल, सुईंसर इलाके के एक घर में कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। वहां परिवार के लोगों अपने नोक पर लेने के बाद सात लोगों ने युवती को साथ भगाने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित जाकिर हुसैन ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की मदद से युवती को बदमाशों के कब्जे से मुक्त करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दोनों जानकार लोगों के बीच हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसके घर में जबरन घुसे और 1.10 लाख रुपये ले गए हैं। जाकिर हुसैन की शिकायत पर जटवाल, सांबा निवासी सरदार, अब्दुल, पापा, रूफ, कासिम, गुलजार और शौकत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, अभी तक कोई भी पकड़ में आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed