{"_id":"a35a51e828abab25af37d290fd26de98","slug":"boy-drawn-in-tawi-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तवी नदी में डूबने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह तवी नदी में एक युवक के डूब जाने से उसकी मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद घंटों बाद उसका शव बरामद हो सका।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ से साढ़े आठ के बीच हनुमान मंदिर के पास तवी नदी में कुछ लोगों ने सोहन लाल(34) निवासी टंडार को तैरते देखा, जो कुछ ही देर बाद डूब गया।
हादसे की खबर पर चिनैनी के अलावा आसपास गांवों के लोग तवी नदी पर बने पुल पर जमा हो गए। वहीं चिनैनी थाना प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद डूबे युवक की तलाश शुरू करवाई। इस दौरान उधमपुर से भी फायर एंड सर्विस और पुलिस के तैराक पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे शव को नदी से निकाला जा सका।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।