आखिर क्यों इस युवक पर हो रहे हैं बार-बार हमले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों युवकों द्वारा गोलियां चलाकर व्यापारी पर किए गए जानलेवा हमले को अभी शहरवासी भूले भी नहीं थे कि बुधवार दोपहर को शहर के सलाथिया चौक इलाके में एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला।
जब दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने मेटाडोर का इंतजार कर रहे एक युवक को तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने बताया कि उस पर यह तीसरी बार हमला किया गया है।
दो बार पहले भी उसने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
नहीं सुनी पुलिस ने गुहार
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब दो बजे गोपाल शर्मा (25) पुत्र करतार चंद निवासी अनसु काल्डी सलाथिया चौक इलाके में मेटाडोर का इंतजार कर रहा था।
इसी बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक सलाथिया चौक पर पहुंचे और उस पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। हमला करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में गोपाल शर्मा ने बताया कि उस पर इससे पहले दो बार हमले हो चुके हैं।
अगर पुलिस पहले कारवाई करती तो शायद ना होता हमला
दोनों बार उसने पुलिस स्टेशन उधमपुर में शिकायत करवाई थी, लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
उसने कहा कि यदि पुलिस ने पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया होता, तो उसके ऊपर हमला नहीं होता। गोपाल ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर लड्डन निवासी बिट्टू, राजू और अंजू ने हमला किया है।
एसएचओ महेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।