फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ASI killed in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से एएसआई की मौत

Mon, 07 Mar 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 07 Mar 2016 05:30 PM IST
सार

  • पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा कुंजवानी चौक पर हुआ।
  • पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एएसआई अशोक सिंह बिश्नाह के दयोली गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
ASI killed in tractor collision
accident - फोटो : graphic

विस्तार

पत्नी के साथ घर लौट रहे पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा कुंजवानी चौक पर हुआ। वह स्कूटर पर जा रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर की टक्कर से वह बुरी तरह से कुचल गए।

विज्ञापन


पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी पत्नी हादसे में बाल-बाल बच गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एएसआई अशोक सिंह बिश्नाह के दयोली गांव के रहने वाले थे। रविवार को वह किसी काम से पत्नी के साथ जम्मू आए हुए थे और वापस घर को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ट्रैक्टर की टक्कर से वह स्कूटर से नीचे गिर गए। उनकी पत्नी एक तरफ गिर पड़ी और वह ट्रैक्टर की चपेट में आए गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनके पति की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed