{"_id":"58bbf5bb4f1c1b056de7e479","slug":"asi-dies-in-road-accident-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से टक्कर के बाद पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से टक्कर के बाद पुलिसकर्मी की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : demo pic
जम्मू में सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई और अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला इलाके में शनिवार सुबह स्कूटी से एएसआई रमेश चंदर (50) निवासी रूप नगर और हेड कांस्टेबल सदिक अहमद (40) निवासी उधमपुर किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे। इसी बीच मौका देखकर ड्राइवर फरार होने में सफल भी गया। दोनों को घायल अवस्था में आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने रमेश चंदर को मृत करार घोषित कर दिया। वहीं हेड कांस्टेबल सादिक की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है। पुलिस की ओर से आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
विज्ञापन