फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adolescent kidnapped in jammu

पंजाब से घूमने आई नाबालिग का दिनदहाड़े अपहरण

Sun, 28 Jun 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
adolescent kidnapped in jammu

घरोटा थाना के अंतर्गत एक नाबालिग का शनिवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। नाबालिग पंजाब की रहने वाली है, जो अपने रिश्तेदारों के घर आई हुई थी। पुलिस ने परिवार के शक पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक न तो युवक पकड़े गए हैं और न नाबालिग का कोई पता लग सका है।

विज्ञापन


पुलिस ने कई जगहों पर देर रात तक छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पिछले एक हफ्ते में अपहरण का यह दूसरा मामला है। एसएचओ घरोटा रविंदर सिंह का कहना है कि दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक युवक नोही मूलरूप से गुरदासपुर का है, जो इस समय कोट भलवाल में रह रहा है, जबकि दूसरे के बारे में अभी कोई पता नहीं चला। परिवार वालों के अनुसार नाबालिग सुबह खेत में गई थी। यहां तीन युवक आ गए। एक भाग गया और दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने एक युवक को पहचान लिया और दूसरे के बारे में उनको जानकारी नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही नरवाल क्षेत्र से एक मेडिकल की छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। छात्रा का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम श्रीनगर में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed