फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a woman died in accident

कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत

Sat, 14 Nov 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Nov 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
a woman died in accident

अखनूर रोड बस स्टैंड मेन चौक पर शनिवार को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में हमीरपुर, खौड़ निवासी आशा देवी (35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला का पति रघुबीर सिंह (38) गंभीर रूप से घायल हो गया।

डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अखनूर के अस्पताल पहुंचा दिया। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू से रघुबीर सिंह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ मोटरसाइकिल पर हमीरपुर खौड़ अपने घर लौट रहे थे कि तभी उन्हें पहले एक कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और जमीन पर पलट गया। महिला भी सड़क के बीचोंबीच जाकर गिर गई, तभी पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी महिला के ऊपर चढ़ गई।

महिला के बुरी तरह से कुचले जाने से देखते ही देखते ही महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रघुबीर सिंह भी घायल हो गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रघुबीर सिंह को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। घटनास्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed