{"_id":"5cd33d0bbdec220750607af2","slug":"81557347595-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ते बाप बेटे के तवी नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मछली पकड़ते बाप बेटे के तवी नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। मछली पकड़ने गए बाप बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा भगत पुर इलाके में हुई है। दरअसल, बेटे को डूबते देख पिता ने उसे बचाने की कोशिश की। जिसमें उसकी जान चली गई। मौके पर दूसरा बेटा भी मौजूद था। जिसने पिता और भाई को बचाने का प्रयास जरूर किया। लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया। जब तक कि उसकी मदद करने के लिए कुछ और लोग पहुंचते। तब तक देर हो चुकी थी।
लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राबर्ट मसीह (45) और उसके आठ वर्षीय बेटे वंश निवासी सोहांजना के तौर पर हुई है। सोहांजना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये जीएमसी शव ग्रह में रखवाया है।
रार्बट मसीह अपने दो बेटों के साथ घो मन्हासां के साथ लगते भगतपुर में तवी नदी से मछलियां पकड़ने गया था। उसका आठ वर्षीय बेटा तवी नदी के पानी में घुसा तो वह डूब गया। इस बीच उसे बचाने केे चक्कर में राबर्ट मसीह भी तवी नदी में चला गया। पानी गहरा होने से दोनों देखते ही देखते विलुप्त हो गए। इस बीच पानी के बाहर खड़े राबर्ट मसीह के दूसरे बेटे जो कि वंश से बड़ा था, ने छोर मचाया। लेकिन आस पास क्षेत्र सूना होने और दोपहर होने के चलते कोई भी मदद को नहीं पहुुंच पाया। उसने फिर अन्य लोगों से संपर्क साधा। मौके पर पहुंचे लोगों ने शवों को बाहर निकाला। उन्हें पहले सोहांजना प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहां से शवों को पुलिस ने जीएमसी पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।