फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   टैक्सी आपरेटर यूनियन के कार्यालय में तोड़फोड़

टैक्सी आपरेटर यूनियन के कार्यालय में तोड़फोड़

Fri, 02 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी आपरेटर यूनियन के कार्यालय में तोड़फोड़
जम्मू। रेजिडेंसी रोड स्थित टैक्सी आपरेटर यूनियन के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यूनियन की तरफ से पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। तोड़फोड़ करने वाला सीसीटीवी में कैद भी हुआ है। जिसकी फुटेज पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान अंचल सिंह मन्हास ने बताया कि वीरवार को जब वह कार्यालय पहुंचे तो देखा कि इसके शीशे टूटे हुए थे। दरअसल, कार्यालय को सुंदरता के लिए बाहरी हिस्सा शीशे से कवर किया गया है। शीशों को बाहर से पत्थर मारकर तोड़ा गया। बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद यूनियन ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। कार्यालय के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो इसमें शीशे तोड़ने वाला साफ दिख गया। रात को 12 बज कर 11 मिनट पर यह तोड़फोड़ हुई है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को भी यूनियन ने पहचान लिया है। वह क्षेत्र में ही दुकान चलाता है। उसकी दुकान बुधवार को नगर निगम की तरफ से तोड़ी गई थी। यूनियन ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed