फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नशीले पदार्थ के साथ एक युवक काबू

नशीले पदार्थ के साथ एक युवक काबू

विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ एक युवक काबू
अरनिया। थाना प्रभारी ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान को जारी रखते हुए एक घर में छापा मारकर चरस की 35 छलियां बरामद की है। यह करीब 730 ग्राम है। नशीला पदार्थ रखने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। उसे कब्जे से 30 हजार नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार शर्मा निवासी अरनिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बंसी लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। पकड़ा युवक घर के पास ही अपनी बेल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ही काफी समय से नशे का धंध करता आ रहा था, बुधवार को सादे कपड़ों में तीन पुलिस कर्मियों को आरोपी की दुकान पर ग्राहक बना कर भेजा गया। जैसे ही उसने छल्ली उनके हवाले की तो उसे दबोच लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर घर में रखी 35 छलियां व तीस हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed