फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   7 injured in road mishap near jammu

वैष्णो देवी जा रहा आटो पलटा, सात जख्मी

Wed, 18 Feb 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Feb 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
7 injured in road mishap near jammu

पंजाब से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए सात श्रद्धालु बुधवार को सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सभी आटो से जम्मू स्थित पीरखो मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन


पीर मिट्ठा क्षेत्र आटो का ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया है। यहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों को गहरी चोटें आई है।
विज्ञापन


हादसे में घायल विजय कुमार, नवीन, तरुण, बलराम राज, संबल और देवेंद्र जालंधर के रहने वाले हैं। आटो चालक अश्विनी कुमार पीर मिट्ठा निवासी है। घायलों के साथ आए लोगों ने बताया कि वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दर्शन करने के बाद वह जम्मू में रघुनाथ मंदिर सराय में रुके। बुधवार को दोपहर पीर मिट्ठा स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद पीरखो देव स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। उन्होंने पीर मिट्ठा से आटो लिया। आटो उपायुक्त कार्यालय के पास पहुंचा तो इसका ब्रेक फेल हो गया।


ढलान के चलते आटो काफी नीचे लुढ़कते हुए हादसे का शिकार हो गया। इससे सात लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। घटना की जानकारी लगते ही घायलों के जम्मू में रहने वाले रिश्तेदार भी जीएमसी पहुंच गए। घायलों के आते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed