{"_id":"5c78419abdec223c464399fd","slug":"51551384986-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने संतोष की हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने संतोष की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ में 24 फरवरी को घर से एक महिला के शव मामले में परिवार के लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। महिला परिवार से अलग अकेली रहती थी। वह आंगनबाड़ी सेेंटर में कार्यरत थी। महिला के परिवार के लोगों ने पुलिस से जांच की मांग की है।
सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ में संतोष कुमारी (50) अकेली रहती थी। वह पड़ोस में रोज दूध लेने जाती थी। 24 फरवरी को संतोष कुमारी जब दूध लेने नहीं पहुंची तो उसकी पड़ोसन दूध देने के लिए उसके घर पहुंच गई। यहां पहुंचने पर उसने संतोष कुमारी को बेसुध पड़े देखा। उसके गले में दुपट्टा बंधा था। इसके बाद उसने दूसरे लोगों को जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। गांव के नायब सरपंच जनक राज, मृतका की मां कौशल्या देवी, पंच ममता देवी, सोमनाथ, भागू राम आदि ने कहा कि संतोष की एक साजिश के तहत हत्या की गई है। जिस कमरे में वह रहती थी उसमें लगे छत के पंखे की पंखुड़ी मरोड़े जाने के साथ संतोष के चेहरे पर निशान थे। उन्होंने कहा कि संतोष की हत्या की गई है। पुलिस से मांग की कि इसकी जांच की जाए और सच्चाई का पता लगा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।