फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलिस के एएसआई पर हमला, जान बचाकर भागा

पुलिस के एएसआई पर हमला, जान बचाकर भागा

Sat, 07 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के एएसआई पर हमला, जान बचाकर भागा
जम्मू। जमीनी विवाद की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर को जान बचाकर भागना पड़ा। आरोपी ने परिवार के साथ मिलकर एएसआई पर हमला बोला। पथराव किया और मारपीट की। एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका रिश्तेदार उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाने से एएसआई मोहम्मद आजम मौके पर गए। इस दौरान दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। एएसआई के साथ मारपीट की गई। बाद में पथराव भी किया गया। एएसआई मुश्किल से मौके से भागा। उसने अपने सीनियर अधिकारियों को घटना के बारे सूचित किया। सीनियर अधिकारियों ने उसेे इलाज के लिए जीएमसी में पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मारा गया, लेकिन अभी वह पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed