{"_id":"5c8d5f60bdec22140559a8e1","slug":"41552768864-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब चांद नगर स्थित होटल नगीना की है। मृतक के खिड़की से बाहर गिरने के चलते पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। मृतक के साथ कमरे में रुके दो साथियों और अन्य कमरे में ठहरे तीन लोगों सहित पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक बेस्ट बंगाल का रहने वाला था, जो पेशे से पेंटर है और अपने साथियों के साथ कश्मीर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार यह सभी लोग कश्मीर जा रहे थे, जहां रंग रोगन का काम करते हैं। रास्ता बंद होने की वजह से होटल में रुके हुए थे। शनिवार को इनमें से विजय सोरेन नामक व्यक्ति तीसरी मंजिल से खिड़की के रास्ते नीचे गिर गया। घटना होने के बाद होटल में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। मृतक और अन्य ने शराब भी पी रखी थी। संभव है कि शराब पीकर वह लोग आपस में झगड़ रहे हों और उसी बीच यह घटना हुई। बहरहाल, यह सब जांच के विषय हैं। पुलिस ने मृतक के पांच साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 174 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के दो साथी उसी के साथ कमरे में रुके हुए थे और तीन अन्य दूसरे कमरे में रुके हुए थे।