फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 of a family burnt alive in doda

डोडा: अग्निकांड में चार सदस्यों की मौत में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 08 Mar 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा Updated Tue, 08 Mar 2016 02:09 PM IST
सार

  • मृतक का चचेरा भाई ही इस पूरे अग्निकांड का मास्टर मांइड निकला ।
  • बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही एक मार्च की सुबह 2 बजे उनके घर में आग लगा दी। 
     

विज्ञापन
4 of a family burnt alive in doda
डोडा में एक घर में लगी आग में चार लोगों की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिला डोडा के गलयान गादी गाडान में एक मार्च की सुबह हुए अग्निकांड में चार सदस्यों की मौत में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक का चचेरा भाई ही इस पूरे अग्निकांड का मास्टर मांइड निकला है। ऐसे में ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी।

विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर ए क्यू रौनियाल ने पत्रकारों से बताया कि दोनों पति पत्नी के कातिल होने की पुष्टि हो गई है। ए क्यू रौनियाल का कहना है कि मृतक अब्दुल रशीद और उसके चचेरे भाई मंगतुल्ला और उसकी पत्नी शमशादा बेगम निवासी गाडान के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


जिससे उनके बीच झगड़ा होता रहता था। मंगतुल्ला का कहना था कि इन ही झंगडों में मृतक अब्दुल रशीन ने कई बार हाथापाई पूरे गांव के सामने कर दी थी। जिसके बाद उसने बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही एक मार्च की सुबह 2 बजे उनके घर में आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च को हुए हादसे में पूरा परिवार जलकर मर गया था

4 of a family burnt alive in doda
डोडा में एक घर में लगी आग में चार लोगों की मौत - फोटो : Amar Ujala
दोनों ने अपना अपराधा स्वीकार कर लिया है। मृतक अब्दुल रशी और मंगतुल्ला का घर एक दूसरे के पड़ोस में ही है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक मार्च को हुए हादसे में पूरा परिवार जलकर मर गया था। लेकिन मृतक अब्दुल रशीद का पुत्र निसार डोडा होने की वजह से एकमात्र उसकी ही जान बच पाई थी। एक मार्च की सुबह दो बजे एक ही परिवार के चार सदस्यों अब्दुल रशीद, उसकी पत्नी फाता बेगम, बहु मदीना बेगम और उसकी सात माह की बेटी की घर में आग लगने की वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed