{"_id":"bbe4e8924dafcb925e0e6877bf60debf","slug":"35-year-old-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन तेल छिड़क कर खुद को जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन तेल छिड़क कर खुद को जलाया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल्या, शिवखोड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर केरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगाकर जला डाला। उसका शरीर नब्बे फीसदी झुलस चुका था। हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया, यहां कुछ घंटों के बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पप्पू राम (35) ने शुक्रवार को अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। परिवार के लोगों ने पप्पू को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने पीड़ित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया। सुबह करीब 11 बजे पप्पू को जीएमसी लाया गया। यहां दो घंटों के बाद पप्पू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन