फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   24 injured due to bus overturn

तेज रफ्तार बस पलटने से दो दर्जन जख्मी

Sat, 10 Oct 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 10 Oct 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
24 injured due to bus overturn

पक्का डंगा के थाना अंतर्गत शनिवार की तड़के साढ़े छह बजे मांडा के नजदीक एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


जख्मी लोगों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बस को सीज करके अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जनरल बस स्टैंड से सुबह सवा छह बजे (जेके 02 बीए 4877) बस भद्रवाह के लिए रवाना हुई, लेकिन जैसे ही वह मांडा के नजदीक पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। पहिये हवा में उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटनास्थल पर चीखोपुकार मच गई। सुबह का समय होने के कारण लोग सैर पर निकले हुए थे, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया।


चालक घटना स्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक बस को तेज गति से चला रहा था, उसे ऐसा करने से रोका भी गया, लेकिन चालक ने गंभीरता नहीं दिखाई और कुछ ही आगे जाकर बस पलट गई।

 अधिकतर लोगों को जहां खरोचें आदि आई हैं, वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह से एक अन्य मामले में मोटरसाइकिल की टक्कर से भद्रवाह निवासी सुमेर (11) घायल हो गया। घायलों में भद्रवाह निवासी अतरद्दीन (8), कंचन देवी (30) और उनके पति देवेंद्र कुमार (38), मोहम्मद इकबाल (59), शराया बेगम (55), संगीता देवी (30), बंसी लाल (61), मोनिका चाढ़क (22), मोहम्मद लतीफ (30), नसीर अहमद (50), घनश्याम (50), कुलवंत (35), सुनील कोतवाल (36), अनीश (8), तनिश (6), उधमपुर निवासी अरिनीश कुमार (23), श्याम सिंह (25), डोडा निवासी जगदेव सिंह (60), वरिंद्र सिंह (23), अनिल कुमार (23), दया कृष्ण (35) और राम नगर निवासी शंकर दास (58) जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed