फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   झगडा

झगडा

विज्ञापन
झगडा
सांबा। जिले के नड क्षेत्र में बुधवार की शाम वन विभाग के महोरगढ रेंज के रेंजर ने अपने ही विभाग के एक फारेस्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर वन विभाग के कर्मियों में भारी रोष बना रहा।
विज्ञापन

वन विभाग के फारेस्टर प्रवीन कुमार के अनुसार बुधवार की शाम उनके विभाग के रेंजर ने उन्हें एक कागज पर दस्तखत करने को कहा। जिसमें विभाग में कुछ जेसीबी मशीन को लेकर लिखा गया था। उन्होंने दस्तखत करने से मना कर दिया। इस पर रेंजर ने उसके जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर अन्य विभाग के कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया। वीरवार को इसकी शिकायत जिला वन विभाग अधिकारी से की गई। इस पर दोनों में सुलह कराने के प्रयास किए गए, लेकिन प्रवीण कुमार नहीं माने। उनका कहना है कि इस संबंध में वह पुलिस को भी शिकायत देने जा रहे हैं। वन विभाग के संगठन नेताओं ने भी सुलह कराने के प्रयास किए, लेकिन कोई हल नहीं निकाला जा सका था। जब इस संबंध में रेंज अधिकारी रफीकी से बात की गई तो उनका कहना था कि मामूली कहासुनी हुई थी। उन्होंने माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास इस मामले के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed