फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हरी निवास की बार के बाहर आधी रात को चलाई हवा में गोलियां

हरी निवास की बार के बाहर आधी रात को चलाई हवा में गोलियां

विज्ञापन
हरी निवास की बार के बाहर आधी रात को चलाई हवा में गोलियां
जम्मू। शहर के ऐतिहासिक होटल हरि निवास पैलेस के बाहर शुक्रवार रात गोली चलने से दहशत फैल गई। कुछ युवकों ने होटल के बार से बाहर निकलते वक्त हवा में फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के आधार पर चार युवकों की पहचान की गई। फायरिंग करने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे। हालांकि, रात को इनमें से तीन को दबोच लिया गया। एक अभी फरार है।
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों में इशांत रैना निवासी डीसी कार्यालय के सामने वाली गली, विवेक सिंह निवासी तालाब तिल्लो और मानिक नायत निवासी बाड़ी ब्राह्मणा शामिल हैं। एक फरार आरोपी की पहचान जयदेव कुमार के रूप में हुई है जो पुलिस महकमे में पुलिस कांस्टेबल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इशांत रैना ने अपनी पिस्टल से हवा में दो फायर किए। इनके खिलाफ एफआईआर नंबर 39/2019 में धारा 336, 188, 34 आरपीसी व 3/25 आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह लोग फायरिंग करने के बाद एसयूपी नंबर जेके02बीएक्स 0440 और एक बाइक पर फरार हुए। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन को देर रात छापेमार कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील है इशांत
पिस्टल से गोली चलाने वाला इशांत रैना पेशे से एडवोकेट है। अन्य दो आरोपी कारोबारी हैं। पुलिस का कहना है कि यह सभी लोग बार में आए हुए थे। वहां पर शराब पीने के बाद बाहर निकले। यहां इशांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने बार और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई।


चुनाव के चलते मामले में गंभीर हुई पुलिस
लोकसभा चुनाव को लेकर साफ तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी लोग अपनी लाइसेंसी हथियार संबंधित थानों में जमा कराएंगे। बावजूद इसके हथियार जमा न कराने और बार से बाहर निकलकर हल्ला मचाने के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। सबसे अहम बात यह है कि हल्ला करने वालों में पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल हैं जो अब तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed