{"_id":"5d0552988ebc3e5056192bb6","slug":"156062990010-jammu-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोर गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुलिस ने श्रीनगर में चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश शनिवार को किया। पांच चोरों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों का माल जब्त किया गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ये चोर आधुनिक औजारों का इस्तेमाल करते थे। पकड़े गए चोरों में त्रिकोलबल पट्टन के मो. यासीन हजाम, हांजीवीरा पट्टन के मुजफ्फर अहमद डार, खुमानी चौक बेमिना के अलताफ अहमद मीर, सैदाकदल के इरफान अहमद नजर और लबरतल बडगाम के सर्वर हुसैन भट शालि हैं।
श्रीनगर के सफाकदल थाने में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी श्रीनगर हसीब ने कहा 27 मई को शिकायत आई कि टटू ग्राउंड के सामने बाघियास पुलिस पोस्ट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक आईटीसी के गोडाउन से सिगरेट का काफी सामान गायब हो गया है। चोर वहां से सीसीटीवी, लैपटाप और कंप्यूटर तक उठा ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि जिन गिरोह की उनके पास जानकारी थी, सबसे पूछताछ की गई। इस दौरान संकेत मिले कि एक गिरोह के कुछ बंदे बडगाम, बारामुला और श्रीनगर से हैं, जिसने इस चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत उन संदिग्धों को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की। इसमें उन्होंने जुर्म कबूला। उनके निशानदेही पर लाखों का चुराया हुआ माल भी बरामद किया गया। इसमें सिगरेट, तांबे के बर्तन, एलसीडी, गीजर और कुछ गाड़ियां भी हैं। एसएसपी हसीब ने बताया कि यह चोर गिरोह पहले रेकी करते थे और सर्विलांस उपकरणों का ध्यान से जायजा लेते थे। चोरी से पूर्व सीसीटीवी कनेक्शन काट देते थे। सीसीटीवी डीवीआर या लैपटाप के साथ जड़ा होता था तो जाते समय उसे भी साथ ले जाते थे। इन्होंने सर्विलांस का समान झेलम में फेंक दिया है। अभी पानी ज्यादा है, जब कम होगा तो उन सामान को भी ढूंढने का प्रयास होगा।
गाड़ियों का खरीद-फरोख्त भी करते थे चोर
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि ये चोर गाड़ियों के खरीद-फरोख्त भी करते थे। पकड़ी गई पांच में से तीन गाड़ियां रियासत के बाहर की नंबर वाली हैं। उम्मीद है कि पूछताछ के बाद और चोरियों के खुलासे भी हो सकते हैं। गाड़ी चोरों के नेटवर्क का भी पता चल सकता है।