{"_id":"5b69f9f54f1c1b254a8b47db","slug":"153367191715-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर के भाटादूडियां में स्कूली बच्चों द्वारा आजादी के नारे लगाने के मामले में एफ आई आर दर्ज करने की तैयारी में पुलिस,देश द्रोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंढर के भाटादूडियां में स्कूली बच्चों द्वारा आजादी के नारे लगाने के मामले में एफ आई आर दर्ज करने की तैयारी में पुलिस,देश द्रोह
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के मेंढर की बालाकोट तहसील के भाटा दूड़ियां के सरकारी स्कूल के बच्चों के देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि अब प्रदर्शनकारियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाटादूड़ियां में 35ए को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में देश विरोधी नारेबाजी की गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस अधिकारियों का यह मानना है कि यह कोई छोटी बात नहीं है अगर इस घटना पर सही कार्रवाई न की जाए तो पुंछ जिले में भी कश्मीर की तरह आजादी के पक्ष में नारेबाजी करना आम बात हो जाएगी।
एसएसपी पुंछ राजीव पांडे के निर्देश पर मेंढर पुलिस हरकत में आई थी और मामले की जांच शुरू कर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।