{"_id":"5b03db124f1c1b5a798b58ed","slug":"152697934114-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुछताछ के लिए लाया गया वयिक्त पुलिस चौकी से फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुछताछ के लिए लाया गया वयिक्त पुलिस चौकी से फरार।
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले एक युवक के शव मामले में पूछताछ के लिए लाया गया एक युवक पुलिस को चकमा देकर हिरासत में फरार हो गया। उसे ज्योतिपुरम चौकी की पुलिस लेकर आई थी। फरार हुए युवक की तलाश में अब पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि पिछले माह ज्योतिपुरम सलाल सड़क मार्ग के एक स्थान पर पेड़ के साथ एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था। उक्त युवक अपने घर से रात के समय लापता हो गया था। बाद में इसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया शनिवार को मोहम्मद आलिम निवासी बिड्डा को भी पूछताछ के लिए चौकी में लाया गया था। रात को भी वह चौकी में ही था। रविवार को मौके मिलने पर वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बाद में उसकी तलाश को शुरू किया गया। बताया जाता है कि फरार हुए युवक के खिलाफ पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था।