{"_id":"5c336985bdec2256dc68c44f","slug":"151546873221-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी राइस मिल की छत तोड़ने दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी राइस मिल की छत तोड़ने दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में दो मजदूरों की एक हादसे मेें मौत हो गई। यह हादसा एक पुरानी राइस मिल की छत तोड़ते वक्त हुआ। पुलिस ने काम कराने वाले ठेकेदार और राइस मिल के मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। मृतक बिहार के रहने वाले थे। जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखे गए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान संदीप(21) और पवन कुमार(22) के रूप में हुई है। रविवार को दोनों मिल की छत तोड़ रहे थे। छत तोड़ते वक्त दोनों काफी ऊंचाई से गिर गए। इन पर काफी मलबा भी गिर गया। हादसा होते वक्त कुछ और मजदूर भी काम कर रहे थे। संदीप की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन को पुलिस की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया। यहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने राइस मिल मालिक और ठेकेदार से पूछताछ की है। मृतक इस समय बाड़ी ब्राह्मणा में ही रहते थे। इनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। हादसा होने के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। कुछ मजदूरों ने इसे लेकर प्रदर्शन किया।
-----
सड़क हादसे में एक की मौत
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में ही एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण लाल (80) निवासी तरोड़ के रूप में हुई है। वह अपने घर के बाहर रोड क्रास कर रहे थे। यहां एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। एक्सीडेंट होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो