फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   संदिग्ध व्यक्ति की सूचना बीएसएफ को दें

संदिग्ध व्यक्ति की सूचना बीएसएफ को दें

विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्ति की सूचना बीएसएफ को दें
सांबा। कंगवाला के अंतर्गत आने वाले गांव सुचेतगढ़ कुलियां में बीएसएफ की 80 वीं वाहिनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को बैठक की। बीएसएफ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को कहा कि इन दिनों सीमा पर तनाव चल रहा है। सीमा के निकट खुले में न जाएं। यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी सूचना तुरंत सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर दें।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
बैठक की अध्यक्षता बीएसएफ की सीमा चौकी सुचेतगढ़ के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट राकेश वर्मा ने की। ग्रामीणों ने बीएसएफ अधिकारियों को बताया कि कंगवाला से सुचेतगढ़ की ओर जाने वाला मार्ग टूट चुका है, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बीएसएफ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करा कर मार्ग के शीघ्र विकास के बारे में भी कहा जाएगा। बैठक में गारू राम के अतिरिक्त अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed