{"_id":"5fac2e658ebc3e9b7a5c03df","slug":"crime-samba-news-jmu222666877","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते 6 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते 6 वाहन सीज
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने निर्माण सामग्री के अवैध खनन करने के खिलाफ 24 घंटे के दौरान 6 वाहनों को सीज किया है। इनमें एक जेसीबी, एक डंफर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध खनन के लिए किया जा रहा था।
एसएसपी के अनुसार गांव दौडा के पास बसंतर नदी के तल से निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी डीएआर सांबा छबील सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और एक जेसीबी न. जेके 21 सी 6061 और एक डंफर न. जेके 02 सीजे 4277 को जब्त कर लिया। जो उक्त क्षेत्र से निर्माण सामग्री का अवैध रूप से खनन कर रहा था। एक अन्य स्थान से थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त करते हुए बिना किसी अनुमति के निर्माण सामग्री (रेत) का परिवहन करते पाए गए 2 ट्रैक्टरों न. जेके 21 बी 1276, जबकि दूसरा ट्रैक्टर बिना न. का, जब्त कर लिया। इसी प्रकार गश्त ड्यूटी करते हुए थाना प्रभारी रामगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केसो मनहासां गांव के निकट 2 ट्रैक्टरों जेके 02 टी 7173 जबकि दूसरा बिना न. का, जब्त किया। जो देवक नदी से निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध परिवहन कर रहे थे।
उपरोक्त सभी मामलों में सांबा पुलिस द्वारा सभी 6 वाहनों के मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है।