{"_id":"61292d208ebc3ec7777a24eb","slug":"crime-rspura-news-jmu242425926","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के चेयरमैन ने ठेकदार पूर्व पुलिसकर्मी पर करवाया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के चेयरमैन ने ठेकदार पूर्व पुलिसकर्मी पर करवाया मामला दर्ज
विज्ञापन
बिश्नाह। नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा ने एक पूर्व पुलिस कर्मी व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ठेकेदार ने उनके खिलाफ रिश्वतखोरी, अवैध उगाही और अन्य कई प्रकार की बयानबाजी करके उनका बदनाम करने की साजिश की है।
राजन शर्मा ने बताया कि ठेकेदार रामपाल ईंट का व्यापारी है। वह पंजाब से बड़े-बड़े ट्राले में ईंट लाकर बिश्नाह में बिक्री करता है। वीरवार की रात उसने मुझ पर पर कई तरह के आरोप लगाए। उसने मुझ पर शराब, मिठाई की मांग, रिश्वतखेरी के अलावा कई तरह के आरोप लगाए। जिस पर कार्रवाई करते हुए कुछ गणमान्य लोगों के साथ रामपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजन शर्मा ने कहा कि रामपाल ईंट कस्बे में कहीं भी उतारकर सड़क बंद कर देता है। इससे दूसरे वाहनों को दिक्कत होती है। इसी बात को लेकर रामपाल से बहस हो गई थी। राजन शर्मा ने कहा कि अगर कोई कस्बे में व्यापार करता है तो उसके लिए एक प्रोफेशनल टैक्स होता है नगरपालिका का लाइसेंस होता है। न तो इसने लाइसेंस लिया है, न ही टैक्स देता है। उसने जो आरोप मुझ पर लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं।
उनके साथ विकास मंच के अध्यक्ष सुनील भाटिया, उपाध्यक्ष रमेश लाल, पार्षद कुलबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, भाजपा नेता राकेश पंत सहित कई लोग मौजूद थे।