फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

चोरों ने घर में चोरी कर आग लगाई

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार से सटे गांव कोटली गल्ला बाना में वीरवार की रात चोरों ने अशोक कुमार के घर में चोरी करने के साथ बेडरूम में आग लगा कर भाग निकले। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को चोरों ने घर के गेट के ऊपर से घुसकर कमरे का ताला तोड़ घर में रखी नकद व आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में तोड़फोड़ की तथा बेडरूम में आग लगा दी। आग लगने पर आसपास के लोगों ने धुआं देख अशोक कुमार को जानकारी दी। वह किसी शादी समारोह में गए थे। घर के भीतर समान बिखरा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए आभूषण लाकर रखे थे। इसके साथ ही आलमारी में दो लाख रुपये भी रखे थे। जिसे चोर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी भी चोरों से फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस चोर गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

-------------
चोरो ने सेंध लगा कर नकदी व नोटाें माला उड़ाई
सांबा। आराजी क्षेत्र स्थित एक पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र के घर में चोरों ने सेंध लगाकर नोटों की माला सहित हजारों की नकदी चुरा ली। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह वीरवार की रात शादी समारोह में गए थे। इस बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लौटने पर उन्हें पता चला कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से सैंपल लिए गए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed