{"_id":"68d7026ec386854b6106f08e","slug":"crime-news-jammu-news-c-336-1-ja11002-101294-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेहजबीन हत्या मामले में क्राइम ब्रांच \nने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेहजबीन हत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुष्टि करवा लें.....
21 अगस्त को हुई थी वारदात, मुंबई की युवती की गई थी जान
- पूर्व सैन्य कर्मी बताया जा रहा मुख्य आरोपी शेर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। क्राइम ब्रांच की विशेष शाखा ने शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी फिजियोथेरेपी सेंटर में गोलीकांड में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेर सिंह के रूप में बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पूर्व सैन्य कर्मी है।
वारदात 21 अगस्त की है। इसमें मुंबई की मेहजबीन की गोली लगने से जान चली गई थी। इसके बाद से क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। इस दौरान रिमांड पर लिए गए नवीन बख्शी और सुरिंदर पाल से भी लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के लिए रचे गए षड्यंत्र की जड़ तक पहुंचा जा सके क्योंकि गोलीकांड को सड़क हादसे का रूप दिया गया था। अब टीम ने आरोपी शेर सिंह को जम्मू के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया है।
-- -- -- --
घटना को बताया था सड़क हादसा
21 अगस्त को घायल मुंबई की मेहजबीन व अन्य दो युवतियों को नवीन व सुरिंदर ही अस्पताल लेकर गए थे। कुछ दिन बाद एक मोहजबीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को सड़क हादसा बताया गया था। पोस्टमार्टम मे सामने आया कि मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि गोली लगने से हुई। इसके बाद से आगे की जांच के लिए मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। अब क्राइम ब्रांच मृतका की बहन से भी पूछताछ कर रही है।