फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

जम्मू की लेक्चरर को प्रेम जाल में फंसा ठगे 9.19 लाख रुपये

विज्ञापन
crime news
जम्मू। जम्मू की एक महिला लेक्चरर को मुंबई के युवक ने प्रेम जाल में फंसा लाखों रुपये का चूना लगा दिया। दोनों में शादी डॉटकॉम पर दोस्ती हुई और फिर युवक ने पिता की बीमारी के नाम पर महिला से रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने क्राइम ब्रांच जम्मू में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को महिला ने शिकायत दी कि उसकी मुंबई के रहने वाले राजीव बारानटी निवासी कोपर खैरनी नवी मुंबई से शादी डॉटकॉम साइट पर दोस्ती हुई। मामला 2015 का है। इसके बाद दोनों की फोन पर भी बात होने लगी। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे विश्वास मे ले लिया। एक दिन युवक ने कहा कि उसके पिता बीमार हैं और इलाज के लिए पैसे चाहिए। पीड़ित लेक्चरर ने उस पर विश्वास किया और अपने बैंक अकाउंट से आरोपी द्वारा दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह से कुल 9.19 लाख की रकम ट्रांसफर की गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। महिला लेक्चरर को पता चला कि आरोपी ने उससे धोखा किया है। क्राइम ब्रांच ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की तो पाया कि महिला से धोखाधड़ी हुई है। वीरवार को क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर औपचारिक केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed