फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पुलिस रिमांड पर लिए मुनीर समेत तीन आतंकी

विज्ञापन
crime
जम्मू। शहर के खटीकां तालाब से गिरफ्तार आतंकी फैजल मुनीर समेत तीन आतंकियों को रिमांड पर लिया गया है। इनके कब्जे से बरामद किए गए मोबाइल फोन को एफएसएल के पास डाटा रिकवर करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मोबाइल फोन से कई राज खुलने की संभावना है।
विज्ञापन

पूछताछ में यह भी पता चला है कि आतंकी मुनीर को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के हर फेरे के साथ 80 हजार रुपये का पैकेट भी आता था। इस तरह से वह कुल 25 लाख रुपये तक अब तक ले चुका है। इसके पास से पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद भी किए हैं। आतंकी मुनीर के अलावा हबीब और मियां सुहेल का मोबाइल फोन भी जांच के लिए भेजा गया है। इनके संपर्क में कुछ और आतंकी भी हैं, जिनकी तलाश के लिए कई जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के खटीकां तालाब के पास कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। इनमें मुख्यमंत्री आवास, कांग्रेस कार्यालय, जिला उपायुक्त कार्यालय, केसी रेजिडेंसी, दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इतने महत्वपूर्ण और मुख्य क्षेत्र में दो साल से आतंकी अपना ठिकाना बनाकर रह रहे थे और इसका पता नहीं चला। इसको लेकर भी गहनता से जांच चल रही है। सूत्रों की मानें तो खटीकां तालाब के अलावा गुज्जर नगर इलाके पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश में जगह-जगह दबिश
राजोरी में पकड़े गए आतंकियों की निशानदेही पर राजोरी और पुंछ में कई जगहों पर पुलिस की दबिश जारी है। बताया जा रहा है कि जम्मू संभाग के पाकिस्तान में रहने वाले तीन आतंकियों कासिम, जुबेर और बशीर के कहने पर कश्मीर के 4 आतंकी राजोरी और पुंछ इलाके में मौजूद हैं। यह लोग आतंकी तालिब के भी संपर्क में रहे हैं। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक इनके बारे कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed