{"_id":"62d71450c8f0242f181317ff","slug":"crime-jammu-city-news-jmu264279849","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते कोट भलवाल जेल में कैदी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते कोट भलवाल जेल में कैदी पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। कोट भलवाल जेल में रंजिश के चलते पीएसए के तहत आए नए कैदी पर अन्यों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। यह मामला सोमवार का है, जिसके बाद घायल को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। घरोटा पुलिस ने हमले के आरोप में पांच कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से तीन की पहचान अभु, गोकल और पांडे सभी निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। यह सभी पीएसए के तहत जेल में बंद हैं।
जानकारी के अनुसार पीएसए के तहत दविंदर कुमार निवासी आरएस पुरा को तीन दिन पहले ही कोट भलवाल जेल में लाया गया था। जेल में पहले से ही पीएसए के तहत बंद अभु, गोकल और पांडे सहित दो और कैदियों ने रंजिश के चलते दविंदर कुमार पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उपचार जारी है। ये सभी आरोपी आरएस पुरा के रहने वाले है। घरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ घरोटा राजेश खजूरिया ने बताया कि जीएमसी में जाकर घायल कैदी का बयान लिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बयान के अनुसार हमलावर पांच लोग थे, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कैदी पर हमला होते ही अफरातफरी मच गई। अन्य कैदी इधर-उधर भागने लगे। इस बीच कुछ कैदियों ने जेल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।