{"_id":"604a83248ebc3e8d04728ec8","slug":"crime-in-rs-pura-jammu-kashmir-news-rspura-news-jmu231091624","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा, सौतेले भाई-भाभी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा, सौतेले भाई-भाभी हिरासत में
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड नंबर एक में आठ वर्षीय बच्चे से मारपीट का आरोप सौतेले भाई और भाभी पर लगा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर आरोपी शेख शौकत अली और उसकी पत्नी आरिफा बेगम को हिरासत में ले लिया है। बच्चे के चेहरे और पीठ पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में शिकायत सामाजिक संस्था मिशन ह्यूमैनिटी फर्स्ट ने की है।
जानकारी अनुसार बच्चा कई वर्षों से सौतेले भाई व भाभी के पास रह रहा है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसे पीटा जा रहा था। वीरवार को भी उसकी पिटाई की गई। इमरान सो रहा था। उसे उठने को कहा तो वह नहीं उठा, इसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। मामले का पता चलने पर ‘मिशन ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ की प्रधान मोनिका शर्मा बच्चे को पुलिस थाने लाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के हुबली के रहने वाले बच्चे को शेख शौकत अली कई वर्ष पहले यहां लाया था। शेख शौकत यहां एक आभूषण की दुकान पर कारीगर के तौर पर कार्य करता है।