{"_id":"5f5bbefd8ebc3e213e2ca0dd","slug":"congress-said-encroachment-on-the-land-of-panchvaktra-temple-is-not-tolerated-reasi-news-jmu2184849155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजवक्त्र मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजवक्त्र मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: कांग्रेस
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी खजूरिया ने कहा कि जम्मू के पंजवक्त्र मंदिर मामले में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। इसके साथ ही मंदिर के किसी भी भाग पर किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक प्राचीन मंदिर है और लोगों की आस्था का केंद्र है। इस भव्य मंदिर की देखरेख पिछले काफी समय से रिटायर्ड जज सुरेश शर्मा कर रहे हैं। वह शुक्रवार को पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृज मोहन शर्मा, संजीव दुबे, शकील शाह, विजय मन्हास आदि भी थे।
खजूरिया ने कहा कि पिछले दिनों जम्मू नगर निगम ने मंदिर की खाली पड़ी भूमि पर मल्टीपर्पज पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए टेंडर जारी किए थे। जो एक गलत क़दम है। नगर निगम के मेयर को भली भांति पता होना चाहिए कि मंदिर-मस्जिदों की भूमि पर कभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या कमर्शियल पार्किंग नहीं बनाई जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ही भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा ने हमेशा मंदिर, मस्जिद की राजनीति कर लोगों को बांटने की कोशिश की है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृज मोहन शर्मा ने कहा कि मंदिर की एक इंच भूमि पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने उप राज्यपाल से गुहार लगाई कि इस भूमि का लैंड टाइटल क्लीयर कर सार्वजनिक किया जाए, ताकि भविष्य में मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण न हो।