फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

भड्डू गांव में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद

विज्ञापन
civic animities
भड्डू गांव में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई न होने से सात हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मामले का जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पंच विशाल शर्मा ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव की सड़क किनारे मलबा गिरने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। संजय गोस्वामी ने कहा कि जल शक्ति विभाग को इस विषय में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

आदित्य गोस्वामी ने बताया कि लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। इसमें परेशानी आने के साथ समय की भी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने कहा कि गांव के कई लोग निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हो गए हैं। लेकिन विभाग की तरफ से क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक नहीं कराया जा रहा है। भड्डू गांव के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में पेयजल सप्लाई बहाल की जाए।

टैंकरों से उपलब्ध कराया जा रहा पानी
इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के एईई अनिल जंजुआ का कहना है कि सड़क किनारे भूस्खलन से पाइप को क्षति पहुंची है। इसके चलते पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि हर दिन जल शक्ति विभाग की ओर से गांव में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed