फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bus narrowly avoids overturning in potholes on Purmandal-Kaluchak road; passengers scream in alarm.

Jammu News: पुरमंडल-कालूचक मार्ग के गड्ढों में पलटते बची बस, चीख उठे यात्री

विज्ञापन
Bus narrowly avoids overturning in potholes on Purmandal-Kaluchak road; passengers scream in alarm.
जर्जर सड़क बन रही हादसों का सबब, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

धंसी सड़क से रोजाना खतरे में सफर, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल से कालूचक को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और धंसे हिस्सों के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। शनिवार को इन गड्ढों की वजह से एक बस अचानक असंतुलित होकर पलटते पलटते बची। बस में बैठे यात्रियों की चीख निकल गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस पुरमंडल से कालूचक खराब सड़क से गुजर रही थी। बस अचानक असंतुलित हो गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बस एक ओर झुक गई, जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए बस पर नियंत्रण पा लिया। चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के बाद इस मार्ग की स्थिति लगातार खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क धंस गई है जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं, लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना यातायात का दबाव अधिक
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और अन्य वाहन चालक आवाजाही करते हैं। खराब सड़क के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

लोग बोले- शासन-प्रशासन को हादसे का इंतजार



स्थानीय निवासी बंदना देवी, नैना देवी, रुचि चाडक, रेखा देवी और शक्ति देवी ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुरमंडल-कालूचक मार्ग की जल्द से जल्द व्यापक मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क के गड्ढों को भरने के बजाय पूरे क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed