फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bollywood is only a star of stars, the real heroes are the young ones...

Jammu News: बॉलीवुड वाले सिर्फ पर्दे के स्टार, असली हीरो तो जवान हैं...

विज्ञापन
Bollywood is only a star of stars, the real heroes are the young ones...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आरएसपुरा। बॉलीवुड वाले तो सिर्फ पर्दे पर स्टार हैं। हमारे असली हीरो तो आप हैं...। इन शब्दों के साथ बुधवार को फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अग्रिम पंक्ति में तैनात रहे जवानों का हौसला बढ़ाया। वे पर्यटन विभाग की ओर से बुधवार को सुचेतगढ़ बॉर्डर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची थीं। उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द भी बांटा।
इस कार्यक्रम को बॉर्डर टूरिज्म के सुरक्षित होने का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शाम को छह बजे से शुरू होना था, जिसमें हुमा की एंट्री करीब सवा सात बजे हुई। हुमा ने आते ही माइक संभाला और भारतीय फौज की बहादुरी को सलाम किया।
विज्ञापन

देशभक्ति के तरानों से सजी इस सांस्कृतिक संध्या में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति भी हमदर्दी जताई। इस दौरान दर्शकों में मौजूद एक महिला ने बॉर्डर फिल्म का गीत संदेशे आते हैं... गाकर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमा कुरैशी ने कहा कि भारतीय सेना की वजह से ही हम अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आने का मौका मिलने की बात करते हुए उन्होंने यहां की संस्कृति को भी जमकर सराहा। एसएसबी में तैनात नारी शक्ति की बहादुरी को भी उन्होंने सलाम किया।
इस दौरान सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम भगत, जिला विकास परिषद सदस्य तरनजीत सिंह टोनी के साथ ही एसएसबी के अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed