{"_id":"6511d957bcf8389714027914","slug":"bhardwaj-biradari-mel-rspura-news-c-312-1-sjam1007-220-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बुआ दाती के दरबार में नतमस्तक हुए लोग, सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बुआ दाती के दरबार में नतमस्तक हुए लोग, सुख-समृद्धि की कामना की
Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती सत्तोवाली में मनाई गई भारद्वाज बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल
अखनूर, छंब, ज्यौड़ियां, रामगढ़ और जम्मू से पहुंचे बिरादरी सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सत्तोवाली में स्थित बुआ दाती के स्थान पर सोमवार को भारद्वाज ब्राह्मण बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों सहित अखनूर, छंब, ज्यौड़ियां, रामगढ़ और जम्मू से पहुंचे बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, हवन-यज्ञ में आहुतियां डालने के साथ ही बुआ दाती के चरणों में हाजिरी लगा कर बिरादरी के लोगों की सुख समृद्धि सहित देश व प्रदेश में सुख शांति बनाए रखने की कामना की।
अर्धवार्षिक मेल के लिए सुबह से ही बिरादरी के लोगों का परिवारों सहित बुआ दाती स्थान पर पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। सबसे पहले सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने आहुतियां डालीं। साथ ही दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बुआ दाती मंदिर परिसर में बनाए गए नए भवन को समर्पित किया गया। बिरादरी सदस्य विजय भारद्वाज ने बताया कि मंदिर परिसर में भवन का निर्माण होने से यहां आने वाली संगत को सुविधा मिलेरी। बाद दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया। अर्धवार्षिक मेल में यशपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, तीर्थ राम और चमन लाल आदि मौजूद रहे।