{"_id":"68ae192c3472e0e4800e831b","slug":"balol-river-in-spate-movement-of-heavy-vehicles-on-the-bridge-stopped-samba-news-c-312-1-sjam1007-102791-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बलोल नादी में उफान, पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बलोल नादी में उफान, पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
मीरा साहिब प्रशासन की और से विलोल पुल बंद करने पर पैदल जाते लोग
पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार को बलोल नदी में पानी के तेज बहाव को देखते हुए बड़े वाहनों के लिए पुल को बंद कर दिया गया। वहीं आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया। प्रशासन ने रेस्कयू कर लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर पहुंचाया। बलोल नाले के साथ स्टे सूदन हार्टकेयर, नीटस काॅलेज के पास इंदिरा नगर कॉलोनी में जलभराव के चलते लोगों को कीमती सामानों को घरों में छोड़ कर जान बचाकर सुरिक्षत स्थानों पर जाना पड़ा। पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों को घरों से निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ा।
आरएस पुरा प्रशासन की ओर से कई घंटों तक बड़े वाहनों के लिए पुल बंद करने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पडा। पुल बंद होने से लोगों को पैदल आना-जाना पड़ा।
इंदिरा नगर के ओम प्रकाश का कहना है कि उन्होंने बलोल नाले में इतना पानी कभी नहीं देखा जितना आज देखा गया। उन्होंने कहा कि पुल के पास लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
एसडीपीओ आरएस पुरा सरदरी गुरमीत सिंह ने कहा कि जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई। हालांकि लोगों को पैदल आने-जाने दिया जा रहा है। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने बलोल पुल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नीटस कॉलेज के पीछे कॉलोनी में रहने वालों को रेस्क्यू कर लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर पहुंचाया गया है।