फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad removed three big leaders from the party, Tarachand will go to Congress

आजाद की पार्टी में उठापटक: डीएपी से तीन बड़े नेताओं को निकाला गया, ताराचंद बोले- कांग्रेस में फिर होंगे शामिल

Fri, 23 Dec 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 02:16 AM IST
सार

चर्चा है कि तीनों नेता पिछले कुछ अरसे से कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के संपर्क में थे। राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर में अगले माह होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन नेताओं की कांग्रेस में वापसी की अटकलें थीं।

विज्ञापन
Azad removed three big leaders from the party, Tarachand will go to Congress
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) में जबरदस्त उठापटक चल रही है। नियुक्ति के दो दिन बाद ही संभागीय सचिव जय सिंह के इस्तीफे के बाद अब पार्टी से तीन बड़े नेताओं को निकाल दिया गया है। आजाद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल व पूर्व विधायक बलवान सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन


तीनों को निष्कासित करने का आदेश पार्टी के महासचिव राजिंदर सिंह चिब यह तीनों नेता कांग्रेस छोड़ डीएपी में शामिल हुए थे। इस बीच ताराचंद ने एलान किया कि वह कांग्रेस में दोबारा लौट सकते हैं क्योंकि वह जन्म से ही कांग्रेसी हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन


ताराचंद ने कहा कि वह कांग्रेस में लौट सकते हैं क्योंकि आजाद की पार्टी केवल धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित कर रही है। हमें उस वक्त पार्टी से निकाला गया जब वे कांग्रेस में लौटने पर विचार कर रहे थे। ज्यादातर लोगों ने पार्टी छोड़ दिया है। अब कहां है पार्टी? अब इसका कोई अस्तित्व नहीं है और कुछ लोग ही इसमें रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि तीनों नेता पिछले कुछ अरसे से कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के संपर्क में थे। राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर में अगले माह होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन नेताओं की कांग्रेस में वापसी की अटकलें थीं।

आजाद को जम्मू में दिलचस्पी नहीं: बलवान

हमें खुद नहीं पता चला की पार्टी से बाहर क्यों निकाला गया। हम तो पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात काम कर रहे थे। हमें लगा कि गुलाम नबी आजाद अकेले हैं। हमें इनका साथ देना चाहिए। इसलिए हमने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर इनका साथ दिया। इन्होंने किसी की बातें सुन कर हमें ही पार्टी से बाहर निकाल दिया। इनकी जम्मू में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। हमने खुद जबरदस्ती इनकी जम्मू में बैठकें करवाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष रसूल ने कहा, तीनों आएंगे तो स्वागत है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल का कहना है कि गुलाम नबी आजाद की गैर पंजीकृत पार्टी में कई कांग्रेस नेता जल्दबाजी में चले गए थे। अब उनको हकीकत का अहसास हो रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल और पूर्व विधायक बलवान सिंह अगर राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रदेश में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस में वापसी करते हैं तो उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा। वह कांग्रेस पार्टी का मजबूत हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed