फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Atul Sreedharan took oath as a judge

Jammu News: अतुल श्रीधरन ने ली न्यायाधीश पद की शपथ

विज्ञापन
Atul Sreedharan took oath as a judge
जम्मू। न्यायाधीश अतुल श्रीधरन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश एन कोटीश्वर सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले रजिस्ट्रार शहजाद अज़ीम ने कानून और न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) से प्राप्त अधिसूचना और उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र पढ़ा।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान न्यायाधीश संजीव कुमार, राजेश ओसवाल, विनोद चटर्जी कौल, मोहन लाल, राहुल भारती, मोक्रा खजूरिया काज़ली, वसीम सादिक नरगल , ताशी रबस्टन, सिंधु शर्मा, संजय धर, पुनीत गुप्ता,जावेद इकबाल वानी, मोहम्मद अकरम चौधरी और राजेश सेखरी मौजूद रहे। पूर्व न्यायाधीश, महाधिवक्ता, कानून, न्याय और संसदीय मामलों के सचिव, भारत के उप सॉलिसिटर जनरल, श्रीनगर/जम्मू, पुलिस सुरक्षा के अतिरिक्त महानिदेशक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, जम्मू/श्रीनगर, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अतुल के शपथ लेने के साथ ही अब मुख्य न्यायाधीश सहित 16 न्यायाधीश हो गए हैं। अब स्वीकृत न्यायाधीशों के पद की संख्या में एक ही कम हैं। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed